मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर फिर एकबार घिरे विवादों में, लगाए गए कई बड़े आरोप
![Paramvir-Singh-accused-of-demanding-extortion-of-15-crores](https://akjnews.com/wp-content/uploads/2021/07/Paramvir-Singh-accused-of-demanding-extortion-of-15-crores-780x470.jpg)
डेस्क: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर कर्मवीर सिंह पिछले कुछ समय से परेशानियों में घिरते चले जा रहे हैं। हाल ही में उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। पहले उनका नाम 100 करोड़ रुपए की वसूली कांड में सामने आया। अब फिर एक बार उनपर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।
मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में हुआ F.I.R. दर्ज
दरअसल, एक बिजनेसमैन ने पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई। पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह के अलावा भी कई अन्य लोगों का नाम इस F.I.R. में शामिल है।
कई पुलिस वाले भी हैं शामिल
बता दें कि उस बिजनेसमैन ने कुल 8 लोगों के खिलाफ F.I.R. दर्ज करवाई है, जिनमें से 6 लोग पुलिस अधिकारी हैं। इसके अलावा भी दो अन्य लोग इसमें शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप लगाए गए पुलिसकर्मियों में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट के डीसीपी का भी नाम सामने आया है।
इसके अलावा भी कई अन्य पुलिसकर्मीयों, जो अलग-अलग यूनिट्स में इंस्पेक्टर रैंक पर तैनात थे, का नाम सामने आया है। इन्हीं में से एक है पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह जिन पर 100 करोड़ रुपए की वसूली कांड का भी आरोप लग चुका है।
15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
केस दर्ज करवाने वाले बिजनेसमैन ने इन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि कुछ शिकायतों का निपटारा करने के लिए उनसे 15 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। जिसके बाद उन्होंने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में इन सभी के खिलाफ F.I.R. दर्ज करवाई।