मनोरंजन

मशहूर सिंगर केके का 53 की उम्र में निधन, अपने पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

 

डेस्क: एक समय के उभरते हुए पार्श्व गायक और गीतकार कृष्णकुमार कुन्नाथ उर्फ़ केके अब इस संसार में नहीं रहे। पिछले दिन कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के दौरान हृदयघात के कारण 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, असमिया और गुजराती में भी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं।

बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने लगभग 3500 जिंगल गाए। उन्होंने 1999 विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में “भारत के जोश” गीत को भी गाया। उनके गानों को हमेशा से ही काफी पसंद किया जाता आ रहा है।

केके का प्रारंभिक जीवन

केके का जन्म 23 अगस्त, 1968 को तिरुचुर में हुआ लेकिन उनकी परवरिश दिल्ली में हुई। वह किशोर कुमार को अपना आइडल मानते थे। करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने आठ महीने तक होटल सेक्टर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया।

KK-net-worth-2022

केके ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से व्यवसाय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वह कुछ वर्षों के बाद 1994 में मुंबई स्थानांतरित हो गए। उन दिनों उनकी गायकी को सुकर लोग उन्हें अगला किशोर कुमार भी कहा करते थे।

केके को उनकी साफ, शांत आवाज, व्यापक स्वर रेंज और नोटप्ले के लिए जाना जाता है, और उन्हें भारत के सबसे बहुमुखी गायकों में से एक माना जाता है। उन्होंने कई एकल एलबम भी रिकॉर्ड किए हैं, जिनमें पाल और हमसफर शामिल हैं।

केके की कुल संपत्ति

उन्हें 2012 में ‘सिंगर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से नवाज़ा गया था। केके विश्व के सबसे धनी गायकों में से एक हैं। विकिपीडिया, फोर्ब्स और बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, केके की कुल संपत्ति 1.5 मिलियन डॉलर आंकी गई है जिसका भारतीय मुद्रा में कुल लागत 11 करोड़ के आस-पास है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button