मनोरंजन

राज कुंद्रा के गिरफ्तारी के बाद शिल्पा के नखरे, राज भी थे परेशान?

 

डेस्क: पिछले काफी समय से राज कुंद्रा मुंबई पुलिस के न्यायिक हिरासत में है। पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी होने के बाद वह लगातार फंसते चले जा रहे हैं। मुंबई हाई कोर्ट लगातार उन्हें न्यायिक हिरासत में ही भेजे जा रही है। ऐसा लगता है कितनी आसानी से उनकी मुश्किलें कम होने वाली नहीं है।

शिल्पा को पसंद आती थी शर्लिन की वीडियो?

इसी बीच उनसे जुड़े कई बातें सामने आ रही है। शर्लिन चोपड़ा भी लगातार उन पर कई आरोप लगा रही है अब शर्लिन ने उन पर एक नया आरोप लगाते हुए कहा कि “राज कुंद्रा मुझे नंगा कर मेरी वीडियो बनाते थे।” शर्लिन का दावा है राज कुंद्रा उनकी वीडियो शिल्पा को दिखाते थे और कहते थे कि शिल्पा को उनका वीडियो पसंद आ रहा है।

बता दें कि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की नजर लगातार शिल्पा शेट्टी पर बनी हुई है। हालांकि शिल्पा शेट्टी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह लगातार अपने परिवार की और अपने बच्चों के प्राइवेसी को लेकर चिंतित है। उनका कहना है की आधी अधूरी जानकारी पर कृपया कोई टिप्पणी ना करें।

Crime-Branch-sent-notice-to-Sherlyn-Chopra

शिल्पा के नखरे से परेशान थे राज?

2016 में कपिल शर्मा शो में एक उपस्थिति के दौरान राज कुंद्रा ने कहा था कि वह अपनी पत्नी के कारण कोई बिजनेस चलाते हैं। उनके अनुसार शिल्पा शेट्टी के नखरो को झेलने के मुकाबले कई सारे बिजनेस चलाना आसान है। बता दें कि राज कुंद्रा आधे दर्जन से भी अधिक बिजनेस के मालिक हैं। इसमें विआन इंडस्ट्रीज भी शामिल है।

कपिल के सवाल पर शिल्पा ने किया था बचाव

शो के दौरान कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि वह अक्सर बॉलीवुड के सितारों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आते हैं तो कभी विदेशों में छुट्टियां मनाने जाते हुए नजर आते हैं। आखिर उनके आय का राज़ क्या है? इस पर शिल्पा ने राज का बचाव करते हुए कहा कि यह सब की गलतफहमी है। वह बड़े मेहनती हैं।

Raj-Kundra's-total-wealth

बड़े मेहनती है राज: शिल्पा

शिल्पा का कहना था कि वह बेटे विआन को 9:30 बजे स्कूल छोड़ने के बाद सीधा ऑफिस चले जाते हैं और कभी-कभी रात के 10:00 बजे तक काम करते हैं। इस तरह शिल्पा शेट्टी ने कपिल शर्मा के सवाल से बड़े ही समझदारी के साथ राज कुंद्रा का बचाव किया था।

ब्रिटेन के अमीर व्यक्तियों में गिने जाते हैं राज

आधे दर्जन से भी अधिक बिजनेस के मालिक होने के साथ ही राज कुंद्रा के पास 2600 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसी के साथ हुआ है ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 198 नंबर पर आते हैं। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच के रिपोर्ट के अनुसार राज कुंद्रा हॉटहिट ऐप से रोजाना 10 लाख रुपए तक कमाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button