मनोरंजन

इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन है सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी, ऐसे ही नहीं कहा जाता उन्हें ‘लेडी अंबानी’

 

डेस्क: वैसे तो सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता है। एक अभिनेता के रूप में सुनील शेट्टी ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है लेकिन काफी कम लोगों को ही पता है कि उनकी पत्नी माना शेट्टी की संपत्ति उनसे भी कई गुना अधिक है। कई 100 करोड़ों की संपत्ति होने के कारण माना शेट्टी को लेडी अंबानी भी कहा जाता है। वह एक बिजनेसवुमन है जो फैशन डिजाइनर का काम करती है।

फैशन डिजाइनर के साथ रियल स्टेट का भी है बिजनेस

अगस्त 1965 में जन्मे माना शेट्टी का असली नाम मनीषा कादरी है। साल 1991 में उनकी शादी सुनील शेट्टी से हुई। माना और सुनील शेट्टी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी अथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उनका बेटा अयान शेट्टी भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला है। माना शेट्टी फैशन डिजाइनर के साथ-साथ एक प्रोड्यूसर और रियल स्टेट का बिजनेस भी करती है।

माना शेट्टी की कुल संपत्ति

उनके पास एक से बढ़कर एक फ्लैट, गाड़ियां, कार, बाइक आदि है। बात करें सुनील शेट्टी की तो फिल्मों में काम करके और ब्रैंड एंडोर्समेंट से वह साल के 6 करोड़ से अधिक रुपए कमा लेते हैं जबकि उनकी कुल संपत्ति लगभग 81 करोड़ रुपए हैं। लेकिन उनकी पत्नी की संपत्तियों से कई गुना अधिक है। अपने सभी बिजनेस से माना शेट्टी करोड़ों का आय करती है। बात कर उनकी कुल संपत्ति की तुम आना शेट्टी की कुल संपत्ति लगभग 700 करोड़ रुपए की है।

कई शानदार गाड़ियों के है मालिक

उनके और उनके पति के पास गाड़ियों की एक अच्छी कलेक्शन मौजूद है जिसमें टोयोटा प्रेडो, लैंड क्रूजर और जीप रैंगलर जैसी कई अन्य गाड़ियां शामिल है। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के प्रॉपर्टी मौजूद हैं। आमतौर पर वह अपने मुंबई के पोश कॉलोनी वाले घर में ही रहते हैं। लेकिन माना और सुनील अक्सर अपने सभी संपत्तियों पर नजर बनाए रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button