मनोरंजन

अपनी और पत्नी की सुरक्षा में लाखों खर्च करते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, इतनी है उनकी कुल संपत्ति

 

डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वामी प्रसाद मौर्य एक जाना माना नाम बन चुका है। हाल ही में उन्होंने भाजपा को छोड़कर सपा के साथ जाने का फैसला लिया जिसके बाद उनके समर्थन में भाजपा के तीन और विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। 2 जनवरी 1954 में जन्मे स्वामी प्रसाद मौर्य मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी वकालत की पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पूरी की। बता दें कि उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य भी लोकसभा सदस्य है।

2017 में बने थे मंत्री

साल 2017 में योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट में स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद जब 2021 में योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट का विस्तार हुआ तो उसमें भी स्वामी प्रसाद मौर्य को मंत्री बनाया गया था। बता दें कि मौर्य भीमराव अंबेडकर के अनुयायी हैं। उन्होंने हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम करोड़ों की चल एवं अचल संपत्ति है।

सुरक्षा में करते हैं लाखों खर्च

आधिकारिक सूत्रों की माने तो प्रसाद मौर्य की कुल संपत्ति 1 करोड़ 27 लाख रुपए से भी अधिक है। उनके निजी बैंक खाते में 6,14,203 रुपए और पत्नी के दो बैंक खातों में क्रमशः 2.5 लाख रुपए और 5 लाख रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास 3 लाख रुपए की गाड़ी भी है। अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने 65,000 की एक रिवाल्वर 60,000 की एक राइफल और 15,000 की एक बंदूक रखी हुई है। ठीक ऐसा ही उन्होंने अपने पत्नी के सुरक्षा के लिए भी किया है।

करोड़ों की है मौर्य की अचल संपत्ति

बात करें उनके अचल संपत्ति की तो रायबरेली में उनके पास 10 लाख रुपए की non-agricultural भूमि है। चलावा लखनऊ के गोमती नगर में उनके नाम 30 लाख की बिल्डिंग है। जबकि उनके पत्नी के नाम 40 लाख की एक बिल्डिंग है। वर्तमान में मौर्य एवं उनके पत्नी की अचल संपत्ति की कुल मिलाकर बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button