मनोरंजन

ब्रिटेन से राजनीति की पढ़ाई कर आई है अपर्णा यादव, चलाती है 5 करोड़ की गाड़ी, इतनी संपत्ति की है मालकिन

 

डेस्क: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव छोटी बहू अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में इससे मुलायम सिंह के परिवार को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। भाजपा में शामिल होते ही जब उनसे सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कारण के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि राष्ट्र धर्म उनके लिए सबसे ऊपर है। उनके अनुसार पीएम मोदी और सीएम योगी कि सरकार ने देश और प्रदेश में काफी अच्छा काम किया है इसलिए वह भाजपा में शामिल हुई हैं।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे की है पत्नी

भाजपा में शामिल होने से पहले से ही अपर्णा यादव एक जानी मानी हस्ती रही है। उनका जन्म 6 फरवरी 1990 में उत्तराखंड में हुआ था। वह एक लोकप्रिय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सोशल मीडिया स्टार हैं। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू भी है। वह मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

Aparna-Yadav-Net-wealth

ब्रिटेन से की है पॉलिटिक्स की पढ़ाई

वर्तमान में उनकी उम्र 31 वर्ष की है। इतने कम उम्र में ही उन्होंने अपने जीवन में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं जिन्हें सपा की सरकार में सूचना आयुक्त बनाया गया था। जबकि उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी है। बता दें कि स्कूल के दिनों में ही अर्पणा की मुलाकात प्रतीक यादव के साथ हो गई थी। अपर्णा यादव ने इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से पूरी की है।

गौ रक्षा के लिए करती आ रही है अपनी आवाज बुलंद

साल 2017 से अर्पणा यादव के राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई थी जब उन्होंने सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में वह रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी। इसके बाद से ही वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करती आ रही हैं। इसके साथ ही वह लगातार गौ रक्षा के लिए अपनी आवाज भी बुलंद करती आ रही है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का दान भी दिया था।

Aparna-Yadav-total-wealth

 

अर्पणा यादव करोड़ों की संपत्ति की है मालकिन

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो अर्पणा यादव कुल 22.96 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। उनके पास एक लंबोर्गिनी और एक बाइक है जिनकी कीमत क्रमशः 5 करोड़ और 1.26 लाख रुपए है। उन्होंने अपने पति प्रतीक यादव और उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को भी लगभग 24 लाख रुपए लोन भी दिया हुआ है। बात करें उनके अचल संपत्ति की तो अपर्णा के पास 30.50 लाख रुपए की कृषि भूमि और 27 लाख रुपए के नॉन एग्रीकल्चरल लैंड है। इसके अलावा वह 2.5 करोड़ रुपए की कमर्शियल बिल्डिंग और 3.20 करोड़ रुपए के रेजिडेंशियल बिल्डिंग की भी मालकिन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button