मनोरंजन

क्या सचमें सलमान खान से शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, जानिए पूरा सच!

डेस्क: बॉलीवुड में आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसा लग रहा है मानो हर किसी ने अपना जोड़ीदार खोज लिया है। चाहे बात विकी कौशल और कैटरीना कैफ की करें या रणबीर कपूर और आलिया की, हर कोई इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इन्हीं सबके बीच ‘शॉटगन’ शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी काफी चर्चा में है।

इंटरनेट पर कुछ लोग ऐसा भी बोल रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान से शादी करने जा रही है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का पता आपको इस आर्टिकल में आगे मिलेगा। पर उन दोनों की शादी का साथ जाने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री बॉलीवुड में कैसे हुई।

शोनाक्षी सिन्हा के एक्ट्रेस बनने का सच!

सोनाक्षी सिन्हा 19 के दशक के शॉट गन के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। वह अपने पापा से अवश्य ही प्रेरित थी लेकिन वह उनकी तरह बॉलीवुड में नहीं आना चाहती थी। क्योंकि उस समय सोनाक्षी सिन्हा का वजन काफी ज्यादा था। यह एक ऐसा वक्त था जब सलमान खान ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए एक्ट्रेस बनने की सलाह दी।

सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म ‘दबंग’ थी जिसमें मुख्य पात्र सलमान खान खुद निभा रहे थे। वह उस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रही थी। जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई तो सोनाक्षी सिन्हा के एक्टिंग करियर को एक बूस्ट मिला। इसके बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्में कि जो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। अभी सोनाक्षी सिन्हा एक मशहूर फिल्म अभिनेत्री बन चुकी है। लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं कि उनके एक्टिंग करियर की शुरूआत सलमान खान के वजह से ही हुई थी। शायद यही वजह है कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच की बॉन्डिंग इतनी अच्छी है।

क्या है सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के शादी की सच्चाई?

बता दें कि इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान फैंस को उनके सवालों का जवाब दे रही थी। इस सेशन में उनसे उनकी आने वाली फिल्मों के साथ और भी कई सवाल पूछे गए। लेकिन एक सवाल ऐसा था जिसने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। यह सवाल सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जुड़ा हुआ था। सेशन के दौरान जब एक फैन ने सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसकी उम्मीद फैंस ने नहीं की थी।

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी से जुड़े सवाल का जवाब थोड़े हास्य अपने तरीके से दिया और बाद में इसका स्क्रीनशॉट लेकर उन्होंने पोस्ट भी किया। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा कि सिर्फ इसलिए कि सभी को कोविड हो रहा है, क्या उन्हें भी होना चाहिए? इससे सभी फैंस उनके जवाब का यह अंदाजा लगा रहे हैं कि अगर बॉलीवुड में सभी लोग शादी कर रहे हैं तो क्या इसका मतलब उन्हें भी शादी करनी चाहिए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button