मनोरंजन

न फिल्में करती हैं न एड शूट, फिर भी कैसे चलता है रेखा का घर, कौन उठाता है खर्चे?

 

डेस्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रेखा कौन के अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। कई दशकों तक उन्होंने दर्शकों के दिलों में राज किया। एक समय ऐसा था जब उनकी सभी फिल्में एक के बाद एक हिट हुआ करती थी लेकिन आज ना तो वह किसी फिल्मों में काम करती है और ना ही कोई ऐड सूट में उन्हें देखा जाता है। ऐसे में किसी के भी मन में यह सवाल आना लाजमी है कि उनके खर्चे आखिर कौन उठाता है?

अमिताभ के साथ उनकी जोड़ी को किया जाता था पसंद

एक समय था जब रेखा को अमिताभ बच्चन के साथ जोड़कर देखा जाता था। ‘सिलसिला’ फिल्म में अमिताभ के साथ इनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन आज रेखा बिल्कुल अकेली है। 63 की उम्र में भी बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती आज भी बिल्कुल वैसी ही है जैसा पहले हुआ करती थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री को उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी है। लेकिन आज बॉलीवुड में रेखा का नाम दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ता है।

amitabh-and-rekha-in-silsila

कई संघर्षों के बाद बनी अभिनेत्री

शुरुआत में रेखा को फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। उनके सिंपल लुक और सीधे-साधे लाइफस्टाइल के कारण कई बार रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा इसके अलावा उनके सांवले होने के कारण भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था। लेकिन इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और एक समय ऐसा आया जब उनकी किस्मत बदल गई।

14 वर्ष की उम्र शुरू किया फिल्मी करियर

रेखा ने मात्र 14 वर्ष की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। उनकी पहली फिल्म “दो अनजाने” थी। इसे ही उनका डेब्यू फिल्म कहा जाता है। उनका परिवार फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़ा हुआ था लेकिन कभी भी रेखा को इसका लाभ नहीं मिला। दरअसल रेखा तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशानुम तेलुगू अभिनेत्री पुष्पवल्ली की बेटी थी। लेकिन जेमिनी गणेशन ने पुष्पवल्ली के साथ शादी नहीं किया था इस वजह से उन्होंने रेखा को अपना नाम देने से इनकार कर दिया।

bollywood-actress-Rekha-net-worth

ऐसे चलता है रेखा का घर खर्च

काफी संघर्षों के बाद बॉलीवुड में अपना जगह बनाने के बाद अब रेखा बॉलीवुड में दूर-दूर तक कहीं भी दिखाई नहीं देती है। ऐसे में फिल्मों से उनकी कमाई अब ना के बराबर होती है। लेकिन साल में एक या दो फिल्मों में रेखा काम जरूर करती है। जल्द ही रेखा की दो फिल्में भी आने वाली है। अभिनेत्री के अलावा व राज्यसभा सदस्य भी है। इस वजह से उन्हें राज्यसभा सदस्य के तौर पर वेतन भी मिलता है।

इसके अलावा दक्षिण भारत में और मुंबई में रेखा ने कई मकान किराए पर दिए हुए हैं। इससे भी उनकी अच्छी कमाई हो जाती है। रेखा ने शुरुआत से अपने करियर में जितनी भी कमाई की है उनका एक बड़ा हिस्सा उन्होंने अपने भविष्य के लिए बचा कर रखा हुआ था जिसे वह आज खर्च करती है। इस तरह से अलग-अलग माध्यमों से रुपए इकट्ठा कर वह अपना घर खर्च चलाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button