मनोरंजन

‘बचपन का प्यार’ गानेवाले बच्चे को मुंबई में मिली वह

डेस्क: बचपन का प्यार गाने वाले बच्चे सहदेव दिर्दो कुछ ही दिनों में इतना पॉपुलर हो गया कि वह अपने गांव से मुंबई पहुंच गया, जहां उसे और भी शोहरत मिली। बीते कुछ दिनों से सहदेव सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उसके अलग-अलग वीडियो अब सामने आ रहे हैं। सहदेव का वह गाना बचपन का प्यार आज सबकी जुबान पर छाया हुआ है। इस गाने को अलग-अलग रिदम में संगीत बनाने वाले तैयार कर रहे हैं। वहीं रील शॉर्ट्स जैसे छोटे फॉर्मेट के वीडियोज भी काफी बन रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल बॉय सहदेव के नाम से एक अकाउंट

सहदेव ने इंस्टाग्राम पर वायरल बॉय सहदेव के नाम से एक अकाउंट बनाया है, जिसके हजारों में फॉलोवर्स हो गए हैं, जहां वह नए नए वीडियोज -फोटोज लोड करता है। इन दिनों वह मुंबई में है, जहां रैप किंग बादशाह के साथ उसने एक वीडियो शूट किया। साथ ही वह अपने पिता के साथ मुंबई के बीच और अलग-अलग टूरिस्ट प्लेस पर घूमते हुए भी नजर आया। उसे कई दोस्त भी मिले। हालांकि वायरल वीडियो वाला सहदेव और आज के मुंबई के सहदेव में जमीन आसमान का अंतर दिखता है। वह आज गांव का लड़का नहीं , किसी शहरी दंपत्ति की संतान लगता है। सोशल मीडिया ने सहदेव को रातों-रात जमीन से उठा कर आसमान पर पहुंचा दिया है।

2019 में अपने स्कूल में गाया था बचपन का प्यार गाना

आपको बता दें कि सहदेव ने 2019 में अपने स्कूल में बचपन का प्यार गाना गाया था। उस गाने का वीडियो किसी अन्य ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वह वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हुआ। वह इतना मशहूर हो गया कि सभी उस गाने पर अपना वीडियो बनाकर गुनगुनाना शुरू कर दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IBC24 News (@ibc24.in)

बादशाह के साथ रीमिक्स वीडियो एल्बम में दिख रहा

अब सहदेव मशहूर रैपर बादशाह के साथ रीमिक्स वीडियो एल्बम में देखा जा रहा है। उस एल्बम की भी लोकप्रियता काफी बढ़ी हुई है। बड़े-बड़े फिल्मी सितारे आज सहदेव की तारीफ कर रहे हैं। उसके वीडियोज को देख रहे हैं। साझा कर रहे हैं।

एल्बम में दिख रही है उसकी बचपन का प्यार

सहदेव के साथ एक हमउम्र बच्ची की तस्वीर भी काफी पसंद की गई। वह तस्वीर देख खूब कमेंट भी मिले, जिसमें कई लोग यह कहते हैं मिले कि सहदेव को मुंबई में बचपन का प्यार उसकी गर्लफ्रेंड मिल गई। वह बादशाह के नए एल्बम में उस बच्ची के साथ एक्टिंग करते दिख रहा है, वह बच्ची उस एल्बम में उसके बचपन का प्यार की भूमिका में है। एल्बम इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। उस वीडियो में सहदेव रैप करते हुए दिख रहा है जिसमें वही बचपन का प्यार गाता है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 2 से 3 दिनों में करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। सहदेव गाने में रैप करने के साथ-साथ एक्टिंग करते हुए भी दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहनेवाला है सहदेव

आपको बता दें कि सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखता है। उसने कभी शहर नहीं देखा था। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी वह मुंबई जा पाएगा या इस तरह की रहन-सहन और पहनावा वह भी कर सकेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने उसकी जिंदगी बदल दी। आज उसे लाखों लोग देखना सुनना चाहते हैं। उसके बारे में जानना चाहते हैं। इसीलिए कुछ ही दिनों में उसके इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स हजारों में हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sahdev Dirdo (@viralboy_sahdev)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button