मनोरंजन

अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ कर गए हैं घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका, प्रतिमाह कमाते थे लाखों रुपए

 

डेस्क: हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा आदमी होंगे जो नट्टू काका को नहीं पहचानता होगा। बहुत कम ऐसे लोग हैं जो नट्टू काका का असली नाम घनश्याम नायक जानते हो। अधिकांश लोग उन्हें नट्टू काका के नाम से ही पहचानते हैं। 3 अक्टूबर 2021 के दिन वह इस संसार को अलविदा कहां चले गए। लेकिन उनके द्वारा निभाया गया नट्टू काका का किरदार हमेशा के लिए उनके फैंस के दिल में घर कर गया है।

पिछले कुछ समय से कैंसर से थे पीड़ित

12 मई 1944 को जन्मे घनश्याम नायक का जन्म मुंबई में ही हुआ था। पिछले कुछ समय से वह कैंसर से जूझ रहे थे। काफी समय तक इस बीमारी से जूझने के बाद 77 वर्ष की उम्र में उन्होंने सभी को अलविदा कह दिया। वह भारतीय फिल्म और टेलीविजन के एक जाने-माने अभिनेता थे। अधिकांश लोग उन्हें सब टीवी पर आने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नटवरलाल प्रभाशंकर उंधाईवाला उर्फ नट्टू काका के किरदार के लिए ही पहचानते हैं।

1960 में किया करियर की शुरुआत

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के हिंदी फिल्म मासूम से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में तथा टीवी सीरियल में नजर आए। अब तक वह 100 से भी अधिक गुजराती व हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 350 हिंदी टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। वह 100 से भी अधिक गुजराती नाटकों का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Nattu-kaka-family

अभिनेता के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर भी थे

अभिनेता के साथ साथ वह गुजराती फिल्मों के जाने-माने प्लेबैक सिंगर भी थे। उन्होंने आशा भोसले और महेंद्र कपूर जैसे गायकों के साथ 350 से भी अधिक गुजराती फिल्मों में गाना गाया है। वर्तमान में प्रति महीने उनकी आए 7 से 8 लाख रुपए प्रति माह थी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में वह 1 एपिसोड के 30 हजार रुपए फीस लिया करते थे। इस शो में वह जेठालाल के गडा इलेक्ट्रॉनिक्स में मैनेजर की भूमिका निभाते थे।

घनश्याम नायक की कुल संपत्ति

उनके आय का मुख्य स्रोत अभिनय ही था। पिछले कुछ वर्षों से वह केवल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में ही नजर आ रहे थे। बात करें उनके कुल संपत्ति की तो 2021 में उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपए की थी। जबकि 2020 में उनकी संपत्ति केवल 2.5 करोड़ रुपए की थी। भले ही आज वह इस संसार को छोड़कर चले गए हो लेकिन अपने अभिनय के दम पर वह हमेशा के लिए अपने फैंस के दिलों में अमर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button